{"_id":"2f91c479aa3a068847d01c62f81fb7b5","slug":"cheqe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैंकचेक पर हरकत में आया खुफिया तंत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैंकचेक पर हरकत में आया खुफिया तंत्र
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 08 Aug 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली कोतवाली की दबतोरी चौकी पुलिस के हत्थे दो दिन पहले एक डाक लिफाफा लगा था। इसमें छह ब्लैंक बैंक चेक निकले थे। यह चेक पश्चिमी बंगाल के हापुड़ जिले के धौला गिरी स्टेट बैंक और कोलकाता के श्याम बाजार स्थित एक्सिस बैंक शाखा के थे। इन चेक से तीन करोड़ रुपये तक निकाले जा सकते हैं। लिफाफे में एक लेटर भी मिला। इसमें रकम ठिकाने पर पहुंचने और बाद में अगले काम को अंजाम देने की बात कही गई थी। यह खबर अखबारों की सुर्खियां बनी, तो खुफिया एजेंसियों, एटीएस के कान खड़े हो गए। कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खुफिया एजेंसिया बदायूं को लेकर अलर्ट हो गई हैं। एटीएस के सूत्रों की मानें तो ब्लैंक चेक मिलने के संबंध में रिपोर्ट गृह मंत्रालय के साथ उच्च अधिकारियों को भेज दी है। शनिवार शाम एटीएस की टीम भी पड़ताल के लिए बदायूं पहुंच गई है। सोमवार को आईबी की टीम के पहुंचने की उम्मीद है। चेक किस खाते के हैं, इसके लिए पश्चिमी बंगाल की खुफिया एजेंसियों से संपर्क साधा गया है। डाक लिफाफे पर लिखे नंबर और नामों को ट्रेस किया जा रहा है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। जो नंबर लिफाफे पर था, वह नॉटरिचेबिल बता रहा है।
विज्ञापन