फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chandan Singh 's arrest will STF Nepal

चंदन सिंह की गिरफ्तारी को नेपाल जाएगी एसटीएफ

Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chandan Singh 's arrest will STF Nepal
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- आगरा मेडिकल कॉलेज से 10 दिन पहले हुआ था फरार
- नेपाल में मिल रही पूर्वांचल के कुख्यात डॉन की लोकेशन

पूर्वांचल के कुख्यात माफिया चंदन सिंह की गिरफ्तारी को एसटीएफ जल्द ही नेपाल जाएगी। चंदन सिंह 31 मई को आगरा मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। गिरफ्तारी को सर्विलांस और एसटीएफ टीमों को लगाया गया है। चंदन सिंह की लोकेशन नेपाल में मिल रही है।
गोरखपुर के रहने वाले चंदन सिंह पर लूट, हत्या, अपहरण, डकैती, रंगदारी के करीब 37 मामले दर्ज हैं। वह जेल में रहते हुए भी गैंग चलाता था। चंदन सिंह को 24 फरवरी 2016 को प्रशासनिक आधार पर लखनऊ जेल से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले चंदन सिंह का नेटवर्क तोड़ने के लिए उसे बलिया, बाराबंकी, गोरखपुर, आजमगढ़ जेलों में भी रखा जा चुका है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के डॉन चंदन सिंह को 30 मई को इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उसकी अभिरक्षा में एसआई सतेंद्र, सिपाही रामपाल और सुरेंद्र गए थे। वह यहां से 31 मई को फरार हो गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो चंदन सिंह लगातार जगह बदल रहा है। हालांकि, उसकी लोकेशन नेपाल में ही है। 50 हजार रुपये के इनामी चंदन सिंह की गिरफ्तारी को जल्द ही एसटीएफ को नेपाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed