{"_id":"98f2c108f9744707db678b2737f97586","slug":"cattle-theft-surrounded-entered-the-accused-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेर में घुसा पशु चोरी का आरोपी पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेर में घुसा पशु चोरी का आरोपी पकड़ा
sheswan
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैल चोरी करने घेर में घुसे चोरों को गृहस्वामी ने जागने पर एक को रंगे हाथों मय तमंचे के पकड़ लिया जबकि दूसरा मौका पाकर भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पकडे़ गए बैल चोर पुलिस को सौंप दिया।
घटना शुक्रवार की रात्रि 12 बजे गांव भवानीपुर खैरू की है। मुदस्सिर पुत्र मजफ्फर अली अपने घेर में बैलों के पास सो रहे थे कि दो चोर घेर के अंदर घुस आए और बैल खोलकर ले जाने लगे। खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामी जाग गया और शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गए। जिन्होंने घेरकर एक चोर को चोरी के बैल और तमंचे के साथ पकड़ लिया। इसकी सूचना रात्रि में ही पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी उमर फारूख पुत्र रहमान निवासी भवानीपुर खैरू को मय तमंचे के पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी ने मौके से भागे दूसरे आरोपी का नाम शाहरून पुत्र हसीब निवासी भवानीपुर खैरू बताया। पुलिस भागे आरोपी को तलाश कर रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मुदस्सिर ने पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने पुलिस को एक आरोपी पकड़कर दिया है उसके ऊपर लगाए गए बैल चोरी के आरोप की जांच की जा रही है जबकि तमंचे होने की बात झूठी है।