फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cantor packed with cattle, bike rondi, two die

गोवंशीय पशुओं से भरे कैंटर ने बाइक रौंदी, दो की मौत

Thu, 09 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी। Updated Thu, 09 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cantor packed with cattle, bike rondi, two die
भीड़ - फोटो : अमर उजाला
-नाराज लोगों ने हाईवे जाम किया, पुलिस से हाथापाई, तीन घंटे तक जाम रहा बिजनौर-बदायूं हाईवे
विज्ञापन

 बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सतेती चौराहे के पास बुधवार दोपहर गोवंशीय पशुओं से भरे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। कैंटर भी खाई में घुसकर फंस गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजनौर-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ने पर एसपी देहात संजय राय समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब चार घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। इस दौरान पुलिस और नाराज ग्रामीणों के बीच हाथापाई भी हुई।
बिल्सी थाने के गांव हैवतपुर निवासी सचिन पाठक (20) पुत्र रामवीर शर्मा और अंशुल गुप्ता (21) पुत्र ग्रीश गुप्ता बाइक से कुत्ते को इलाज कराने के लिए बिल्सी स्थित पशु चिकित्सालय आ रहे थे। इनकी बाइक सतेती चौराहे पर पहुंची तभी बदायूं की ओर से आ रहे गोवंशीय पशुओं से भरे कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। इसमें सचिन और अंशुल की मौके पर मौत हो गई। दोनों के परिवार वालों को खबर मिली तो वह घटनास्थल पहुंच गए। करीब आधा घंटे के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक यहां काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मौके पर जमा भीड़ के सामने जब पुलिस ने कैंटर का गेट खोला तो पता लगा कि उसमें गोवंशीय पशु भरे हुए हैं। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की। हालात बिगड़ने पर कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। एसपी देहात संजय राय, सीओ बिल्सी एके पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। करीब चार घंटे तक मौके पर बवाल होता रहा। बाद में पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूपी 100 की भूमिका पर उठे सवाल
बिल्सी। हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ का गुस्सा ऐसे ही नहीं भड़का। यहां मौजूद लोगों का आरोप था कि गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक के साथ एक यूपी 100 भी चल रही है। ऐसे में यूपी 100 की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। यूपी 100 की इसी भूमिका को लेकर लोग गुस्सा गए और पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर दी। जाम के दौरान भीड़ ने कई बार पुलिस को खदेड़ा।
 
गोवंशीय पशुओ से भरा कैंटर पास कराने वाला सिपाही सस्पेंड
बदायूं। गोवंशीय पशुओं से भरे कैंटर को पास कराने वाले यूपी 100 के सिपाही विमलेश को देर शाम एसएसपी महेंद्र यादव ने सस्पेंड कर दिया। सिपाही पर आरोप है कि वह गोवंशीय पशुओं से भरे उसी कैंटर के साथ चल रहा था जिसने सतेती चौराहे के पास दो युवकों की जान ले ली। एसपी देहात संजय राय ने बताया कि सिपाही के खिलाफ जांच कराई जा रही है। अगर वह गोवंशीय पशुओं की तस्करी में दोषी पाया जाता है तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
 
बिनावर में ट्रक से कुचल कर दो की जान गई
 बरेली-बदायूं रोड पर बुधवार शाम ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। एक मृतक की पांच-छह दिन पहले ही शादी हुई थी। उसके परिवार में कोहराम है।

बिनावर थाने के गांव मलिकपुर निवासी अर्जुन (22) पुत्र सम्मल लाल की पांच-छह दिन पहले ही शादी हुई थी। उसे शादी में बाइक भी मिली थी। शादी में मिली बाइक से अर्जुन बुधवार दोपहर अपने रिश्तेदार बरेली के सुभाष नगर निवासी शिवा के साथ बिनावर आ रहा था। बाइक जैसे ही हाईवे पर आई। बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में अर्जुन और शिवा की मौके पर मौत हो गई। हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने शव हटवा कर यातायात सामान्य कराया। शादी के पांच-छह दिन बाद ही अर्जुन की पत्नी बेवा हो गई। अर्जुन के घर में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed