फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Businessman to extort inspector arrived, HCP line spot

व्यापारी से उगाही करने पहुंचे दरोगा, एचसीपी लाइन हाजिर

Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थोक किराना व्यापारी से नशे में की थी पिटाई
व्यापारी का माल भरा ट्रक थाने लाने को बना रहे थे दबाव

 बिनावर थाने के एक दरोगा और एक एचसीपी को शराब के नशे में थोक किराना व्यापारी से दबंगई भारी पड़ गई। एसएसपी सुनील सक्सेना ने दोनों को रात में ही लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। दरोगा राम रक्षपाल और एचसीपी दयाराम वर्मा थोक किराना व्यापारी कमलेश गुप्ता से उगाही करने पहुंचे थे। रुपये न मिलने पर व्यापारी की पिटाई भी की थी।
बिनावर के मेन बाजार में कमलेश गुप्ता की किराना की थोक की दुकान है। बुधवार रात साढ़े नौ बजे उनका माल बरेली से ट्रक से आया था। गोदाम पर माल उतारा जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बिनावर थाने का दरोगा राम रक्षपाल और एचसीपी दयाराम वर्मा नशे में व्यापारी के पास पहुंचे। व्यापारी से माल के कागजात दिखाने को मांगे। कागजात दिखाने के बावजूद दोनों ट्रक को थाने ले चलने की बात कहने लगे। व्यापारी ने विरोध किया तो उससे मारपीट कर दी। कमलेश गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता ने रात में ही दरोगा और एचसीपी की इस हरकत के बारे में पूर्व विधायक महेश गुप्ता को बताया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने जानकारी एसएसपी सुनील सक्सेना को दी और देर रात समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर एसएसपी सुनील सक्सेना ने सीओ सिटी आनंद कुमार पांडेय को मौके पर भेजा। प्रभारी एसओ अशोक सोलंकी भी पहुंच गए। दरोगा और एचसीपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीओ आनंद कुमार पांडेय की रिपोर्ट पर एसएसपी सुनील सक्सेना ने रात में ही दरोगा और एचसीपी को लाइन हाजिर कर दिया। आरोपी दरोगा और एचसीपी ने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कराया दरोगा और एचसीपी का मेडिकल
बदायूं। नशे में व्यापारी से उगाही करने पहुंचे दरोगा राम रक्षपाल और एचसीपी दयाराम वर्मा को पुलिस ने बचाने की कोशिश भी की है। दोनों शराब के नशे में थे। इसके बावजूद इनका जिला अस्पताल में मेडिकल नहीं कराया गया। इसका लाभ दोनों को जांच में मिलेगा।


प्रथम दृष्टया जांच में दरोगा और एचसीपी की गलती पाई गई है। दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-आनंद कुमार पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed