{"_id":"57ab330d4f1c1b8e34ee4a63","slug":"burglars-teacher-the-reconstructed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने शिक्षिका के घर खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने शिक्षिका के घर खंगाला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा विधायक की कोठी के बराबर है शिक्षिका का घर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से की पूछताछ
बसपा विधायक हाजी बिट्टन की पड़ोसी शिक्षिका का घर चोरों ने खंगाल लिया। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और खिड़की तोड़कर जेवरात समेत घरेलू सामान समेट कर खिसक गए। इसकी भनक शिक्षिका को कॉलेज से लौटने पर उस वक्त लगी जब कमरा खुला पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। दिनदहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया।
घटना बुधवार दोपहर किलाखेड़ा मोहल्ले में बीना शर्मा के घर की है। हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में शिक्षिका बीना घर में अकेली रहती हैं। सुबह में वह दरवाजे पर ताला डालकर कॉलेज को गई थीं। लौटने पर गेट पर ताला तो लटका मिला, लेकिन कमरे का सींखचा टूटा था। अंदर झांक कर देखने पर उन्हें घर में चोरी का अहसास हो गया। चोरों ने अलमारी भी तोड़ ली थी। सोने के जेवरात में चेन, टॉप्स, दो अंगूठी चांदी की पाजेब समेत नकदी भी चोर निकाल ले गए। कीमती सामान भी उन्हें कमरे में नजर नहीं आया।
चोरी की शिकार शिक्षिका ने बताया कि चोरों ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया है। भनक लगते ही हालांकि आसपास लोग भी शिक्षिका के घर पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दरोगा सुनील और संजय शर्मा ने पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने शिक्षिका के पड़ोसियों से लोगों की आवाजाही के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी के भी आने-जाने वालों के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली जाकर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
-----
क्षेत्र में सक्रिय चोर-बदमाश
उझानी। दो सप्ताह के अंदर चोरी और लूट की कई घटना सामने आ चुकी हैं। गद्दीटोला मोहल्ले की काशीराम कालोनी के पास बदमाशों ने तीन घरों में लूटपाट की थी। पुलिस ने हालांकि घटना को चोरी में दर्ज किया, लेकिन चोरियों का सिलसिला थम नहीं पाया। सोमवार रात चोरों ने मोतीनगला गांव के जयपाल के घर में नकब लगाकर दो सौ लीटर मेंथा ऑयल और नकदी समेट ली थी। अब शिक्षिका के घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है।