फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Burglars explored four home Millions of recycled materials

चोरों ने चार घर खंगाले लाखों का माल साफ

Sat, 20 Jun 2015 11:37 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 20 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Burglars explored four home Millions of recycled materials

चोरों ने अलग-अलग जगहों पर चार घर खंगाल लिए। यहां से लाखों का माल समेट कर ले गए। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई तो खबर पुलिस को दी गई। सिविल लाइंस थाने के अंबिकापुरी कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़ा घर खंगाल लिया। सालारपुर में चोरों ने तीन घरों से लाखों रुपये का माल साफ कर दिया।

विज्ञापन

अंबिकापुरी में रहने वाले राजीव सक्सेना बरेली में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे बाहर गए हुए हैं। गुरुवार रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। आसपास के लोगों ने ताले टूटे देखे को राजीव सक्सेना को खबर दी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के सालारपुर निवासी उस्मान गद्दी के घर के ताले तोड़कर शुक्रवार रात चोरों ने यहां से नगदी-जेवर समेत दो लाख रुपये का माल साफ कर दिया। पास ही आस मोहम्मद का घर भी चोरों ने खंगाल लिया। यहां से चोर 15 सौ रुपये की नगदी समेत हजारों का माल ले गए। इलाके के ही लटूरी के घर से भी चोरों ने हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed