फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bunch-robbed dacoits looted millions of goods

कच्छा-बनियानधारी डकैतों ने लाखों का माल लूटा

Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)। Updated Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bunch-robbed dacoits looted millions of goods
कहर - फोटो : अमर उजाला
उझानी में फतेहपुर गांव में हुई घटना में महिला समेत चार लोग घायल            
विज्ञापन

बदमाशों ने तीन घरों को बनाया निशाना, ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा
     
     
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार रात जमकर कहर बरपाया। बदमाशों के निशाने पर टैंट हाउस मालिक समेत तीन ग्रामीणों के घर रहे। किसान पुष्पेंद्र के घर में जाग होने पर बदमाशों ने गृहस्वामी को गन प्वाइंट पर ले लिया। उसके घर में महिला समेत चार लोगों की बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से चारों लहूलुहान हो गए। गृहस्वामी की बहन के जेवरात भी उतरवा लिए गए। बदमाश तीनों घरों से करीब दो लाख का माल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश कच्छा-बनियान पहने हुए थे। बाद में शोरगुल पर जागे ग्रामीणों ने छतों से मोर्चा संभालकर फायरिंग की तो बदमाश माल समेट कर जंगल की ओर भाग गए। भागते वक्त बदमाशों ने भी हवाई फायर किए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      
घटना रात करीब दो बजे की है। कच्छा-बनियानधारी डकैत गांव के बाहरी छोर पर बसे पुष्पेंद्र यादव के घर में दीवार फांदकर घुसे। उसी दौरान पुष्पेंद्र का बड़ा भाई श्याम जाग गया। वह चारपाई से उठकर बदमाशों की ओर बढ़ता उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। पुष्पेंद्र के चीखने पर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। उन्होंने विरोध किया। बदमाशों ने पुष्पेंद्र, श्याम, उसकी बहन पुष्पा की डंडों से पिटाई कर दी। बदमाशों में से एक ने पुष्पेंद्र को गन प्वाइंट पर भी ले लिया। पुष्पेंद्र का चाचा जयपाल शोर सुनकर आया तो बदमाशों ने उसे भी घायल कर दिया। बाद में बदमाशों ने पुष्पा समेत दो महिलाओं के कुंडल और सोने की चेन उतरवा लीं। बक्से में रखे 40 हजार रुपये, सोने के खडुआ, चांदी की गुलशन पट्टी कब्जे में ले ली।      
विज्ञापन

बदमाशों ने इससे पहले टैंट हाउस मालिक पप्पू के घर को निशाना बनाया। पप्पू की बेटी रुचि जागी तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे चुप करा दिया। पप्पू के घर से बदमाश बैग उठा ले गए। बैग में 24 हजार रुपये, सोने के कुंडल और दो अंगूठी रखी थीं। इससे पहले बदमाशों ने जगदीश के घर को निशाना बनाया था। जगदीश के घर बदमाश जिस बक्से को उठा ले गए , उसमें जेवरात समेत 20 हजार रुपये रखे थे लेकिन घटना के दौरान गृहस्वामी समेत परिवार के लोग सोते रहे। उधर, चीख-पुकार के बाद गांव में भी जाग हो गई। लाइसेंसी असलाहधारक ग्रामीणों ने छतों पर चढ़कर बदमाशों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। बदमाशों को खदेड़ने के लिए ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। टैंट मालिक पप्पू ने बताया कि घटना को अंजाम देकर भागते वक्त बदमाशों ने भी हवाई फायरिंग की।      
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को घरवाले लेकर पहुंचे अस्पताल      
उझानी। कच्छा-बनियानधारी डकैतों की पिटाई से घायल पुष्पेंद्र, जयपाल सिंह, श्याम और पुष्पा को घरवालों ने रात में 3.20 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कोतवाली से पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया। श्याम, पुष्पेंद्र और जयपाल की हालत गंभीर बताते हुए रात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि पुष्पा का प्राथमिक उपचार कराके घरवाले गांव लौटा ले गए।      
 
पुलिस को फतेहपुर खोजने में लगा 12 घंटा का वक्त      
उझानी। कोतवाली से फतेहपुर गांव की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। इसलिए पुलिस को गांव तक पहुंचने में आठ-नौ मिनट से ज्यादा नहीं लगने चाहिए। हालांकि रात में ही सूचना के बाद यूपी 100 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को भी अवगत करा दिया लेकिन गांव के नाम को लेकर कोतवाली पुलिस के समझने में ऐसा फेर पड़ा कि जब दरोगा संजय कुमार शर्मा को मौके पर जाकर तहकीकात के लिए भेजा गया तो गांव का नाम उन्हें पहले फूलपुर फिर फकीराबाद बता दिया गया। लाजिमी था कि फूलपुर और फकीराबाद में दरोगा को कोई जानकारी नहीं मिली, सो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। साढ़े तीन बजे पूछने पर दरोगा संजय कुमार शर्मा ने बताया कि फतेहपुुर के प्रधान से जानकारी मिल गई है। उन्हीं की जानकारी के बाद फतेहपुर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।       

 
कोतवाली में घटना को लेकर किसी ने तहरीर नहीं दी है। पता लगा है कि घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। पुलिस मौका मुआयना कर चुकी है।
- संजय गोयल, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed