फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Broke into the home Teenager misdemeanor

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 04 May 2015 12:14 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 04 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना के दिन किशोरी घर में अकेली थी। परिवार वाले उसके भाई की बारात लेकर गए थे। हालांकि गांव वाले बारात में नाचने को लेकर हुई मारपीट का मामला बता रहे हैं। घटना 30 अप्रैल की है। गांव के एक परिवार में शादी थी। परिवार वाले बारात लेकर गए थे। घर में उनकी 16 वर्षीय लड़की अकेली थी। किशोरी का आरोप है कि गांव का ही पन्नू रात को घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी भी दी। बारात और बाकी कामकाज निपटाने के बाद रविवार को किशोरी का पिता उसे लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पन्नू के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल सोमवार को होगा। हालांकि गांव वाले इसे मारपीट का मामला बता रहे हैं।

विज्ञापन

बारात निकासी के दौरान हुई थी मारपीट
बदायूं। ग्रामीणों की मानें तो 30 अप्रैल को किशोरी के भाई का बारात की निकासी के दौरान गांव के लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान किशोरी के परिवार वालों का पन्नू से झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। इसमें दो लोग घायल भी हुए। लड़की कि घर में उस रात नाते-रिश्तेदारी से आई काफी महिलाएं भी थीं। ऐसे में रेप का आरोप ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन


आरोप के आधार पर किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव के लोगों से पता चला है कि 30 अप्रैल को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय यादव, एसओ सिविल लाइंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed