फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Booked cellphone, sculpture in box

बुक किया था सेलफोन, डिब्बे में निकली मूर्ति

Sat, 19 Aug 2017 12:05 AM IST
उझानी (बदायूं)।      
उझानी (बदायूं)।       Updated Sat, 19 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Booked cellphone, sculpture in box
ऑनलाइन ठगी के कई मामले आये सामने
ऑनलाइन ठगी का शिकार बना बसोमा का युवक            
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए कोतवाली में सौंपी तहरीर      

बसोमा गांव का रामकिशोर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। उसने एक स्कीम के तहत सेलफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की। डाक से उसके पास जो डिब्बा पहुंचा उसे खोलते ही वह मत्था पीटने लगा। डिब्बे में सेलफोन नहीं, बल्कि लक्ष्मी जी की मूति थी।      

ठगी का शिकार रामकिशोर कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा का निवासी है। पिछले दिनों उसने सेलफोन खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की। कंपनी की ओर से कहा गया कि सेलफोन उसके नाम और पते पर डाक से पहुंचेगा। हुआ तो ऐसा ही, डाकिया जब बसोमा पहुंचा तो रामकिशोर ने पार्सल की रकम के रूप में चार हजार रुपये चुकता कर दिए। पार्सल छुड़ाने की अभिलेखीय औपचारिकताएं भी उससे मौके पर ही पूरी करा ली। डाकिये के जाने के बाद रामकिशोर डिब्बा खोलते ही दंग रह गया। डिब्बे में सेलफोन नहीं बल्कि लक्ष्मी की मूर्ति थी। रामकिशोर ने बताया, उसने कंपनी के नंबरों पर संपर्क साधा। कॉल करने पर कोई नतीजा सामने नहीं आने पर वह शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर पूरे मामले से अवगत करा दिया। बाद में उसने पोस्ट ऑफिस जाकर पार्सल के बारे में जानकारी की। रामकिशोर की माने तो डाक कर्मियों ने उसे बताया है कि ऐसे ही चार-पांच और डिब्बे भी आए हैं, फिलहाल उन्हें संबंधित लोगों के पास नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed