फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bloody conflict under planning!

प्लानिंग के तहत हुआ खूनी संघर्ष !

Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं। Updated Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict under planning!
Demo pic - फोटो : google
वायरल ऑडियो के आधार पर पीड़ित पक्ष ने एसपी से की शिकायत
विज्ञापन

शेखूपुर विधायक पर संरक्षण का आरोप

कादरचौक थाने के गांव खिरिया बाकरपुर में पिता-पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में छह मई को हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सात लोग घायल भी हुए। इस मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो की वार्ता के आधार पर पीड़ित पक्ष आरोप लगा रहा है कि वारदात पूर्व नियोजित थी। उन्होंने शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोग एसएसपी से मिले और शिकायती पत्र दिया।
गांव खिरिया बाकरपुर के सत्यपाल का अपने ही बेटे सुधीर से संपत्ति को लेकर झगड़ा था। सुधीर की ससुराल धौकन नगला गांव में है। सत्यपाल का भाई विक्रम सिंह खिरिया बाकरपुर का प्रधान है। छह मई को सुधीर ने अपने ससुरालियों की मदद से अपने ही परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया था। इसमें सात लोग घायल हुए थे। ग्राम प्रधान विक्रम सिंह के भतीजे दानवीर की मौत हो गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। बुधवार को प्रधान विक्रम सिंह कई लोगों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचा। यहां अधिकारियों से मिलकर आरोप लगाया कि सुधीर को शेखूपुर विधायक का संरक्षण है। उसने कुछ ऑडियो भी सौंपे। इसमें एक ऑडियो में किसी दरोगा से सुधीर की मदद करने को कहा जा रहा है। विक्रम सिंह का दावा है कि यह आवाज विधायक की है। अन्य कई ऑडियो में भी सुधीर दूसरे लोगों से खूनी संघर्ष की साजिश बनाता सुनाई दे रहा है।       
विज्ञापन

  
सीओ उझानी करेंगे जांच, प्रयोगशाला जाएगी ऑडियो      
बदायूं। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने मामले में जांच सीओ उझानी को सौंपी है। ऑडियो को भी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि ऑडियो में आवाज किसकी है और यह ऑडियो खूनी संघर्ष की वारदात से कितनी पुराना है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने साजिश बताया      
बदायू। विधायक धर्मेंद्र शाक्य का कहना है कि वह जनप्रतिनिधि हैं। उनके पास क्षेत्र के बहुत सारे लोग आते हैं। अपने फोन से उनकी बात अधिकारियों से करा दिया करते हैं। उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। सर्विलांस और कॉल डिटेल के जरिए पता लग जाएगा कि उनकी कितनी बाद खिरिया बाकरपुर या फिर दूसरे गांव में किसी से बात हुई है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed