फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blood relationship: Property Dispute Brother killed brother

रिश्ते का खून: संपत्ति विवाद  में भाई ने भाई को मार डाला

Tue, 29 Mar 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जरीफनगर के गांव लोहरपुरा में हुई वारदात
दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग जख्मी भी हुए

 संपत्ति को लेकर चल रही रंजिश ने रिश्तों का खून कर दिया। भाई ने ही अपने परिवार के साथ मिलकर अपने भाई को पीट-पीट कर मार डाला। वारदात जरीफनगर थाने के गांव लोहरपुरा में हुई। मृतक के वीरपाल यादव के पुत्र मदनपाल की ओर से अपने चाचा हरपाल समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना रविवार शाम नींव भरने के दौरान दीवार को नुकसान पहुंचने को लेकर हुई।
जरीफनगर थाने के गांव लोहरपुरा निवासी वीरपाल (52) पुत्र प्यारे लाल और हरपाल सगे भाई हैं। बंटवारा होने के बाद दोनों में संपत्ति का विवाद बना हुआ था। रविवार को हरपाल अपने घर की नींव भरवा रहा था। इस दौरान वीरपाल के घर की कच्ची दीवार को नुकसान हो गया। वीरपाल ने विरोध किया, तो हरपाल ने अपने पुत्रों यादराम, ब्रजबिहारी और राजू के साथ मिलकर वीरपाल पर हमला बोल दिया। बीच बचाव कराने वीरपाल की पत्नी कल्लो, बेटा मदन लाल और बेटी राजवाला, मुन्नी आए। हरपाल पक्ष के लोगों ने इनको भी पीटा। सभी घायल हो गए। 
विज्ञापन

घायल वीरपाल, उसकी पत्नी कल्लो देवी, बेटी मुन्नी और राजवाला को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान वीरपाल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र मदनलाल ने हरपाल, यादराम, ब्रजबिहारी और राजू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बीघा जमीन बनी रिश्तों के कत्ल की वजह
बड़े भाई ने वीरपाल के नाम कर दी थी अपनी जमीन
इसके बाद से ही सुलगने लगी थी रंजिश की चिंगारी

चार बीघा जमीन ने दोनों भाइयों के बीच रंजिश के बीच वो दिए थे। इसी जमीन का बैनामा रिश्तों के कत्ल की वजह बना। भाई ने संपत्ति विवाद में भाई की हत्या कर दी तो पूरा गांव भी सन्न है। गांव की ज्यादातर आबादी यादव बिरादरी की है। घटना के बाद मृतक के घर में चित्कारें और आरोपी के घर में सन्नाटा है।
वीरपाल चार भाई हैं। रामेश्वर, रामस्वरूप, वीरपाल और हरपाल। इनमें मझले भाई रामस्वरूप की कोई संतान नहीं है। रामस्वरूप ने अपनी चार बीघा जमीन वीरपाल के नाम कर दी थी। सबसे छोटा भाई हरपाल की भी इस जमीन पर नजर थी। यह जमीन उसके हाथ से निकल गई। इससे वह नाखुश था। बाद में रामस्वरूप ने पुस्तैनी घर का अपना हिस्सा भी वीरपाल को दे दिया। इससे रिश्तों में रार और बढ़ गई। 
हरपाल ने हाल ही में अपने घर का निर्माण शुरू कराया था। रविवार को हरपाल अपने मकान की नींव भरवा रहा था। इससे वीरपाल के कच्ची दीवार को नुकसान पहुंचा। वीरपाल ने विरोध किया तो हरपाल की गुस्सा उफान पर आ गया। उसने अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। वीरपाल की पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा बीच बचाव को आए तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। 
पहले भी हो चुकी दोनों पक्षों में मारपीट
बदायूं। दोनों पक्षों के बीच मारपीट पहले भी हो चुकी है। शिकायत थाने भी पहुंची थी। चारो भाइयों के बीच बंटवारा तो पहले ही हो चुका था। बंटवारे के बाद से ही रंजिश चल रही थी। किसी ने यह नहीं सोचा था कि संपत्ति विवाद में फौजदारी इस हद तक बढ़ेगी कि भाई के खून से भाई के हाथ ही लाल हो जाएंगे।

वर्जन-
तहरीर के आधार पर मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पड़ताल में पता चला है कि संपत्ति विवाद का मामला है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मुन्ना लाल, एसपी देहातफोटो-18

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed