फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : traceless husband wife dead body found own brother was accused arrest from varanasi

Bihar News: तीन माह से लापता कारोबारी दंपती की हत्या का खुलासा, संपत्ति विवाद में सगे भाई ने रची साजिश!

Sun, 23 Aug 2026 10:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 10:43 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में 19 मई से लापता लैपटॉप कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने संपत्ति विवाद में हत्या के आरोप में कारोबारी के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। रविवार को अहियापुर के मुरादपुर इलाके से दंपती के शव के अवशेष बरामद किए गए।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : traceless husband wife dead body found own brother was accused arrest from varanasi
गायब दंपति का शव बरामद

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से 19 मई 2026 की रात रहस्यमय ढंग से लापता लैपटॉप कारोबारी मनोज भगत (48) और उनकी पत्नी मीनू देवी (45) के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपती की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार शाम अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर इलाके से दंपती के शव के अवशेष बरामद किए हैं।

विज्ञापन


कारोबारी दंपती का फाइल फोटो।

एक रात में रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे दंपती
ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी 19-20 मई की रात अपने घर और मार्केट से अचानक लापता हो गए थे। दोनों के गायब होने के बाद उनके मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहे थे। इस पर दंपती की बेटी को संदेह हुआ और परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच में खून के इंसानी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सर्विलांस और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने चाचा पर जताया था संदेह
लापता दंपती की इकलौती बेटी शेफाली ने शुरुआत से ही अपने चाचा पर संदेह जताया था। उसने संपत्ति और जमीन-जायदाद पर कब्जे की नीयत से माता-पिता के अपहरण की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने इस एंगल को भी जांच के दायरे में रखा और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल आगे बढ़ाई।

लंबी जांच के बाद रविवार, 23 अगस्त को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृत कारोबारी के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल

आरोपी खुद भी हो गया था लापता
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि दंपती के गुमशुदगी मामले का खुलासा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दंपती के लापता होने के करीब दो सप्ताह बाद आरोपी अनुज भी गायब हो गया था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी लोकेशन वाराणसी में मिली, जहां से पुलिस उसे मुजफ्फरपुर लेकर आई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। बरामद शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

गायब दंपति का शव बरामद

गायब दंपति का शव बरामद

 

गायब दंपति का शव बरामद

दुखी परिजन।

 

गायब दंपति का शव बरामद

जांच करती टीम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed