फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth beaten up over a grudge; head split open.

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक को पीटा, सिर फटा

Sun, 23 Aug 2026 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up over a grudge; head split open.
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बलही गांव में रंजिश में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलही गांव निवासी इंद्रेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 20 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के रामपलट पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद रामपलट के दोनों पुत्र सनी और जितेंद्र भी पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में इंद्रेश कुमार के सिर में चोट लग गई। इस दौरान राजकुमार के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी चले गए। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed