फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU protests outside DM awas

भाकियू ने डीएम आवास के सामने जाम लगाया, प्रदर्शन

Sat, 22 Jul 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 22 Jul 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
BKU protests outside DM awas
प्रदर्शन करते किसान file pic - फोटो : amar ujala

किसानों का कर्जा अब तक माफ न होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएम आवास के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया। जाम लगाने से पहले मालवीय आवास पर हुई बैठक में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करने का एलान किया था लेकिन योगी सरकार बनने के इतने दिन होने के बाद भी कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने झूठे आश्वासन के अलावा किसानों को कुछ न दिया है। मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा यदि किसानों का कर्जा माफ  नहीं हुआ तो भाकियू आगे भी रोड जाम करेगी और सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा। जाम खुलवाने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को भाकियू नेताओं ने किसानों की स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए पांच अगस्त का समय मांगा। इस मौके पर अमित पिप्पल, करन राठौर, जय लायल, राजेश कुमार, अरुण मिश्रा, अलंकार तोमर, रामाशंकर संखधार, नरेंद्र सक्सेना, सतीश साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed