{"_id":"59a170cc4f1c1b8e1d8b46e4","slug":"billyshi-shocked-at-just-registering-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एनसीआर दर्ज करने पर बिल्सी एसओ को फटकारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर्फ एनसीआर दर्ज करने पर बिल्सी एसओ को फटकारा
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Sat, 26 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के प्रयास का मामला, एसपी देहात का कड़ा रुख
दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज करना बिल्सी एसओ संजय राय को महंगा पड़ा। पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को एसपी देहात एसपी सिंह ने एसओ की फटकार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
बिल्सी के एक गांव की रहने वाली एक युवती शनिवार सुबह अपनी भाभी के साथ घर के बाहर भैंसों का चारा डालने गई थी। आरोप था कि पड़ोसी गांव के युवक ने जबरन युवती का हाथ पकड़ा और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए कपड़े फाड़ दिए। विरोध पर युवती की पिटाई कर आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने बिल्सी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर ली। पीड़िता एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह के कार्यालय में शिकायती पत्र लेकर पहुंची तो मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसओ बिल्सी संजय राय को फटकार लगाते हुए युवती का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए।