फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike thief holding the knife Sent to prison on charges of

बाइक चोर को चाकू रखने के आरोप में जेल भेजा

Fri, 19 Jun 2015 08:24 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 19 Jun 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन

चोरी की बाइकों को खुर्दबुर्द करने के आरोप में पुलिस ने जिन तीन युवकों को दबोचा था, उनमें से एक के लिए शुक्रवार को चाकू रखने के आरोप में जेल भेज दिया गया। इसके विपरीत दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत मुक्त कर दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले चोरी की बाइकों को खुर्दबुर्द करके उनके उपकरण और इंजन बेचने के मामले में कबाड़ी समेत दो मैकेनिक को हिरासत में लिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खुर्दबुर्द बाइक का सामान भी बरामद किया था। पुलिस ने हालांकि दो संदिग्ध युवकों को क्लीनचिट देकर हिरासत से मुक्त कर दिया है, लेकिन पुलिस की क्लीनचिट लोगों के गले नहीं उतर पा रही है। इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी कासिम पुत्र असलम पर चाकू बरामद बताकर चालान कर दिया। सूत्रों की मानें तो कासिम को भी पुलिस ने बाइक चोरी के शक में दबोचा था। कासिम को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। इधर, दरोगा एके सिंह ने बताया कि बाइकों के मामले में तहकीकात चल रही है। जल्द ही एक-दो बाइक और बरामद होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed