{"_id":"596ba0c54f1c1b167c8b46e1","slug":"bike-rondi-two-people-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक रौंदी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बाइक रौंदी, दो लोगों की मौत
कादरचौक।
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rondi, two people die
- फोटो : Bike rondi, two people die
बदायूं-गंडुंडवारा रोड पर कादरचौक थाने के गांव सरफुद्दी नगला के पास बदायूं डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली रेफर किया गया है। जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक रोड जाम रखा। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
कादरचौक थाने के गांव बमनौसी निवासी 33 वर्षीय मटरू लाल उर्फ ब्रजनेश पुत्र ओमकार की ततारपुर गांव में ससुराल है। रविवार को वह अपनी ससुराल गया था। दोपहर यहां से गांव लौट रहा था। ब्रजनेश की बाइक पर मामूरगंज के 55 वर्षीय प्रेम चंद्र कश्यप पुत्र बंशीलाल भी सवार हो गए। इनकी बाइक कादरचौक थाने के गांव सरफुद्दी नगला पहुंची तभी बदायूं की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में ब्रजनेश की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेमचंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस 108 और यूपी 100 को फोन किया गया। किसी के मौके पर न पहुंचने से गुस्साए गांव के लोगों ने रोड जाम कर दी। बाद में पहुंची कादरचौक पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। घायल प्रेमचंद्र को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। जहां उसने भी दम तोड़ दिया।