फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike on the highway The young man fell, died

हाईवे पर बाइक से  गिरा युवक, मौत

Sun, 08 Jan 2017 11:15 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक सवार साथी गंभीर हालत में छोड़कर भागा
 तेज रफ्तार चल रही बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद उसका बाइक सवार साथी वहीं छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने हाईवे किनारे खून से लथपथ युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। काफी देर के बाद उसकी शिनाख्त हो सकी।

नगर के लोगों ने देखा कि दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास से दो युवक तेज रफ्तार बाइक से गुजर रहे थे। बाइक पर पीछे बैठा युवक अचानक चलती हुई बाइक से नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गया। उसके साथी ने यह देख भी लिया। लेकिन यहां रुकना मुनासिब नहीं समझा। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त की काफी कोशिश की गई। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की जेब में भी कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो जाती। बाद में शाम को पता लगा कि मृतक सहसवान कोतवाली के मोहल्ला पट्टी निवासी गुड्डू (35) पुत्र मथुरा प्रसाद है। उसके परिवार वालों को खबर दे दी गई है। गुड्डू के साथ बाइक पर दूसरा युवक कौन था इस बारे में पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed