फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhuda laden tractor-trolley breaks down Chhataiya Rail gate

भूसा लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली ने  तोड़ा छतुइया रेल फाटक

Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उझानी (बदायूं)। 
अमर उजाला ब्यूरो/उझानी (बदायूं)।  Updated Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhuda laden tractor-trolley breaks down Chhataiya Rail gate
रेल गेट - फोटो : अमर उजाला
भूसा लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली ने 
विज्ञापन

तोड़ा छतुइया रेल फाटक
-बरेली-कासगंज ब्राडगेज लाइन पर हादसा होने से टला
-आरपीएफ ने चालक को पकड़ा, ट्रैक्टर का चालान

उझानी (बदायूं)। बरेली-कासगंज ब्राडगेज लाइन पर भूसा लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली ने रेल फाटक को चपेट में ले लिया। उस वक्त पैसेंजर ट्रेन पास कराने के लिए गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। चालक ट्रेक्टर पर काबू नहीं पाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक को दबोच कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

मामला रविवार शाम करीब 7.15 का है। बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन संख्या 55346 को पास कराने के लिए गेटमैन रामनिवास फाटक बंद करने लगा। उसी दौरान कछला की ओर से आ रही भूसा लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली ने फाटक से भिड़ गया। चालक ने हालांकि ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। गेटमैन ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रैक्टर पर काबू पाया। गेटमैन को ट्रेन पास कराने के लिए जंजीर का सहारा लेना पड़ा। ट्रेन का कॉशन देकर पास कराया गया। गेटमैन की माने तो चालक की जल्दबाजी की वजह से फाटक टूटा था। गेटमैन की सूचना के बाद बदायूं से आरपीएफ के सब इंसपेक्टर उदयराज सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक समेत चश्मदीद लोगों से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। चालक को दबोच लिया गया। आरपीएफ ने टैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया। आरपीएफ ने रात में मामला दर्ज कर लिया। क्षतिग्रस्त फाटक को देर रात की ठीक कराया गया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल बना रहा। बता दें कि पिछले महीना छतुइया फाटक पर ही पिकअप के खराब हो जाने पर ट्रेन का चालन प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed