फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bhartiya kisan union protested

पहले गोलियां मारीं, फिर काट दिए प्रतिबंधित पशु

Thu, 22 Oct 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 22 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union protested
उघैती के रियोनाई गांव का मामला, इलाके में तनाव 
विज्ञापन



उघैती, सहसवान, इस्लामनगर और जरीफनगर थाने के बार्डर के गांवों में लंबे समय से पशु और मांस तस्करों का आतंक है। मांस तस्कर जंगलों में घुमंतू प्रतिबंधित पशुओं का वध करके मांस ले जाते हैं। पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रहती है। बेखौफ मांस तस्करों ने बुधवार की रात उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई के जंगलों में घुमंतू पशुओं पर कहर बरपाया। मांस तस्करों ने करीब एक दर्जन पशुओं की पहले गोलियां मार कर हत्या की। बाद में उनको काट कर मांस ले गए।
गुरुवार सुबह गांव के लोग जब खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने पशुओं के अवशेष पड़े देखे। इससे इलाके में तनाव फैल गया। सैकड़ों की तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए। खबर मिलने पर एसओ वहीद खां पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस पशुओं के अवशेषों को हटाने लगी, इस पर गांव के लोग भड़क गए उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस पर मांस तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बाद में भाजपा के पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार भी रियोनाई पहुंच गए। उन्होंने घटना पर रोष जताया। इस पर एसपी देहात
विज्ञापन

, मुन्ना ने कहा कि लालउघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई के जंगल में प्रतिबंधित पशुओं को काटे जाने संबंधी मामला जानकारी में आया है। थाना पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया गया है।


भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
उघैती। इलाके में लगातार हो रही पशु वध की घटनाओं से खफा भाकियू ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकिय नेता होशियार सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस पशु और मांस तस्करों को संरक्षण दे रही है। भाकियू के किशनपाल, सुखवीर सिंह आदि ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल बिगाड़ सकती हैं पशु वध की घटनाएं
बदायूं। अगर पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के वध और तस्करी की वारदातों को संजीदगी से नहीं लिया तो जिले का माहौल बिगड़ सकता है। त्योहारी सीजन और पंचायत चुनाव के दौरान अगर ऐसा होता है तो स्थिति को संभालना मुश्किल होगा।

मौके से मिले कारतूसों के खोखे
उघैती। जिस स्थान पर मांस तस्करों ने पशुओं का वध किया वहां से 12 बोर के कारतूसों के करीब दो दर्जन खोखे भी मिले हैं। पशुओं के अवशेषों के पास ही कारतूसों के खोखे पड़े हुए थे। खेतों में जगह-जगह खून भी पड़ा हुआ था। इससे साफ हो गया है कि मांस तस्करों ने पहले पशुओं को गालियां मारीं। बाद में उनको काट कर मांस भरकर ले गए। घटना से गुस्साए


 पशु वध नहीं रुका तो होगा आंदोलन
बदायूं। भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने प्रतिबंधित पशुओं के वध पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिबंधित पशुओं का वध नहीं रुका तो आंदोलन होगा। कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। बता दें कि बुधवार को बिल्सी में हिमगिरी कोल्ड स्टोर के पास से पुलिस ने एक होंडा सिटी कार से प्रतिबंधित पशुओं का 10 बोरा मांस बरामद किया था। इसके बाद शैलेंद्र शर्मा ने समर्थकों के साथ बिल्सी थाने पर प्रदर्शन करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उघैती में पशुओं के वध का मामला सामने आने पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed