{"_id":"57cc5d364f1c1bb030317525","slug":"bgran-four-bull-by-train-cut-major-disaster-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगरैन में चार बैल ट्रेन से कटे, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगरैन में चार बैल ट्रेन से कटे, बड़ा हादसा टला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दबतोरी चौकी के सिपाही कर रहे थे तस्करों से उगाही
सिपाहियों को देखकर बैल लेकर भाग रहे थे तस्कर
वजीरगंज की बगरैन पुलिस चौकी इलाके में ट्रेन से कटकर चार बैल की मौत हो गई। हादसे में रेल पटरियों की चाबियां भी निकल गईं। बड़ा हादसा टल गया। बाद में रेल ट्रैक को साफ कर ट्रेन को रवाना किया गया। हादसा रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि बिसौली कोतवाली की बगरैन चौकी के दो सिपाही यहां आकर पशु तस्करों से उगाही कर रहे थे। सिपाहियों को देखकर कुछ तस्कर बैल लेकर भागे, तभी बैल ट्रेन की चपेट में आ गए।
वजीरगंज के बगरैन में रविवार को साप्ताहिक नखासा लगता है। यहां बड़े पैमाने पर गोवंशीय पशुओं की खरीद फरोख्त भी होती है। बगरैन की सीमा बिसौली और बरेली से भी लगती है। संभल, मुरादाबाद और रामपुर जाने के लिए भी यहां से कई रास्ते हैं। नखासे के दिन वार्डर पर दबतोरी चौकी पुलिस पशु तस्करों से उगाही करती है। रविवार को भी यही चल रहा था। सिपाही उगाही में लगे हुए थे। इसी दौरान कुछ तस्कर पशुओं को लेकर रेलवे ट्रैक की ओर भागे। बरेली की ओर से आ रही ऊंना-हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में चार पशु आ गए। जबरदस्त टक्कर से रेल ट्रेक की चाबियां भी उखड़ गईं। करीब आधा घंटा तक ट्रेन खड़ी रही। बाद में ट्रैक को साफ कर ट्रेन को रवाना किया गया। इधर, दबतोरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने सिपाहियों द्वारा उगाही की बात से इंकार किया है।