फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly to grocer In broad daylight, robbed of three hundred

बरेली के किराना व्यापारी से  दिनदहाड़े तीन लाख की लूट

Thu, 09 Jun 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bareilly to grocer In broad daylight, robbed of three hundred
तीन लाख की लूट - फोटो : तीन लाख की लूट

विज्ञापन
दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने की वारदात
वसूली के बाद रेलवे स्टेशन जा रहा था किराना व्यापारी

 दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने दिनदहाड़े बरेली के किराना व्यापारी कमल मेहरा से तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल के मधुवन कॉलोनी स्थित आवास के पास शाम चार बजे हुई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
बरेली के बिहारीपुर निवासी कमल मेहरा किराना कमीशन एजेंट हैं। बुधवार को वह शहर में वसूली करने आए थे। वसूली करने के बाद वह शहर के पुराना बाजार में किराना की दुकान चलाने वाले अमित माहेश्वरी के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बाइक अमित माहेश्वरी चला रहा था। जवाहरपुरी से इनकी बाइक के पीछे दो बाइक पर सवार छह लोग लग गए। शाम करीब चार बजे बाइक जवाहरपुरी हाईवे क्रास करने के बाद मधुवन कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल के आवास के पास पहुंची। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके इनको रोक लिया। 
विज्ञापन

अमित माहेश्वरी ने जैसे ही बाइक रोकी दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दोनों पर तमंचे तान दिए। इसके बाद तीन बदमाशों ने कमल मेहरा से तीन लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े लूटपाट करने के बाद बदमाश रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी से घटना की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लूट की वारदात के पीछे किसी भेदी का हाथ
बदायूं। बरेली के किराना व्यापारी से हुई लूट की वारदात के पीछे किसी करीबी भेदी का हाथ होने का इंकार नहीं किया जा सकता। मामले में पुलिस किराना व्यापारी अमित माहेश्वरी से भी पूछताछ कर रही है। जवाहरपुरी स्थिति रोजा से लेकर मधुवन कॉलोनी होते हुए स्टेशन तक के रास्ते पर चहल-पहल कम रहती है। लुटेरों को इस बारे में भी पता था। दो बाइक पर सवार लूटेरे जवाहरपुरी से ही किराना व्यापारी के पीछे लगे थे। इतना तो साफ है कि बदमाशों को हर बारे में पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed