फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bag on the highway in Buxar

बिनावर में हाईवे पर सराफ से बैग लूटा

Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bag on the highway in Buxar
मौके पर पु‌‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
बिनावर में हाईवे पर सराफ से बैग लूटा
विज्ञापन

-पल्सर सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम      
-विजय नगला से दुकान बंद कर लौट रहा था सोनू

लाल रंग की पल्सर बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ से हाईवे पर सरेशाम बैग लूट लिया। सराफ के मुताबिक बैग में एक किलो चांदी के जेवर और करीब दो ग्राम सोना था। खबर मिलने पर पुलिस ने इलाके में बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।      

शहर कोतवाली के मोहल्ला पनवाड़ी निवासी सोनू पुत्र कन्हैया लाल की बिनावर थाने के गांव विजय नगला में सराफे की दुकान है। शुक्रवार को सोनू गुप्ता शाम करीब छह बजे दुकान बंद करने के बाद अपनी प्लेटिना बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बिनावर बरेली-मथुरा हाईवे पर मलगांव और घटपुरी गांव के बीच लाल रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करने के बाद रोक दिया। एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर सोनू गुप्ता की कनपटी पर लगा दिया और दूसरे ने सोनू के हाथ से बैग लूट लिया। बकौल सोनू गुप्ता बैग में एक किलो चांदी और दो ग्राम सोने के जेवर थे। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बिनावर की ओर भाग गए। खबर मिलने पर एसओ बिनावर ओमकार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोनू गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। एसओ ओमकार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed