फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badayun depot diesel found in the water, several buses damaged

बदायूं डिपो के डीजल में मिला पानी, कई बसें खराब

Tue, 07 Jul 2015 11:41 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 07 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Badayun depot diesel found in the water, several buses damaged
 बदायूं डिपो के डीजल पंप में पानी होने का पता लगते ही विभाग में खलबली मच गई है। डीएम शंभूनाथ तक जब मामला पहुंचा तो उन्होंने आपूर्ति विभाग के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को भेज पंप से डीजल की डिल्ीवरी अग्रिम आदेश तक बंद करा दी है।
विज्ञापन

आईओसी के अधिकारी से टैंकों के डीजल की जांच को सेंपलिंग कराई है। डीजल में पानी की मिलावट का खुलासा तब हुआ जब डिपो की बसें जहां तहां बंद होने लगीं। बस चालकों ने इस संबंध में एआरएम को भी जानकारी दी। किसी ने फोन पर डीएम को बताया तो इस मामले की जांच कराई गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों से चालक एआरएम जेपी सिंह की डांट खा रहे थे। जहां बसों को एवरेज नहीं आ पा रहा था, वहीं जहां-तहां बसें खड़ी हो रही थीं। तीन नई बसें भी जब रास्तों में बंद हुई तो इस पर चालकों ने डीजल देखा जो सामान्य से अलग झाग युक्त था। चालकों ने इस संबंध में एआरएम को स्थिति से अवगत कराया। इस बीच किसी ने डीएम को भी सूचना दे दी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर को आपूर्ति विभाग के साथ मौके पर पहुंच जांच के आदेश किए। सिटी मजिस्ट्रेट आपूर्ति विभाग से सदर निरीक्षक तरमीम अहमद, जितेंद्र कुमार, आईओसी के सेल्स आफीसर पारितोष कोतवाल के साथ बदायूं डिपो के डीजल पंप पर पहुचें। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रथम दृष्टया डीजल में पानी पाया है। बसों के टैंक और पंप के टैंक से डीजल निकालकर आईओसी के अधिकारी ने नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चालकों के भी लिए गए बयान
सिटी मजिस्ट्रेट ने चालक राज कुमार और रमेशपाल सिंह के बयान लिए। वहीं पंप से डीजल देने पर रोक लगा दी। इस मौके पर आरएम जेपी सिंह, पंप इंचार्ज मनोहर लाल, बुकिंग क्लर्क केपी सिंह, लेखराज आदि अन्य डिपो के अधिकारी और कर्मचारी एकत्र हो गए।
-----
यात्रियों को हुई परेशानी
बदायूं डिपो के पंप पर मिलावटी डीजल को लेकर अफरा तफरी का माहौल रहा। उन गाड़ियों से डीजल निकलवाया गया, जिनमें डीजल डाल दिया गया था। इससे कई बसें प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसें फेल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

------
डीजल टैंक में डीजल में पानी की मिलावट का मामला उजागर हुआ है। पंप के टैंक में कैसे पानी पहुंचा। इसकी वजह मालूम होगी। आईओसी के अधिकारियों को भी देखना चाहिए। टैंक आदि के रखरखाव का जिम्मा इन्हीं पर होता है। मिलावटी डीजल की वजह से डिपो के सामने कठिनाइयां आईं।
- जेपी सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed