{"_id":"7a5ed772222e8b39db61c29a569a18de","slug":"attack-of-the-deceased-brothers-including-three-nominated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में मृतक के भाइयों समेत तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में मृतक के भाइयों समेत तीन नामजद
Ujani
Updated Sun, 14 Jun 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव तीन दिन पहले शादी के दौरान दावत को लेकर नन्हेलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। हमले में तीनों आरोपी भी घायल हुए थे। पुलिस ने चालान से पहले घायल मुकेश की तहरीर पर मृतक के भाईयों समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
तेहरा निवासी स्व. दुर्जनलाल के बेटे नन्हे की बृहस्पतिवार रात उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब उसकी भतीजी की बारात गांव पहुंची थी। मृतक के भाई चिरौंजीलाल ने कुनबे के ही मुकेश, महेश और राजपाल को नामजद कराया था। पुलिस ने राजपाल को हालांकि घटना वाली रात में ही दबोच लिया था लेकिन मुकेश और महेश रविवार सुबह में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों के सिर और पीठ में चोटें हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शादी में दावत को लेकर कहासुनी जरूर हुई लेकिन नन्हे ने मुकेश को घेर लिया था। बचाव में आगे आए तो चाकूबाजी होने लगी। दूसरे पक्ष से मोरपाल, चिरौंजी भी घायल हो गए थे। मोरपाल के भाई नन्हे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। नामजदों ने घटना की वजह दावत नहीं देना ही बताया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। इधर, पुलिस का कहना है कि मुकेश ने मृतक नन्हे के भाई चिरौंजीलाल, मोरपाल और उनके परिवारी शेरसिंह को नामजद कराया है।
विज्ञापन