{"_id":"ddec90eb81a3e1b1fabdff6d226b3f67","slug":"arrested-three-gangsters-looted-with-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटे गए ट्रैक्टर के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटे गए ट्रैक्टर के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
सहसवान (बदायूं)।
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्व लूटे गए ट्रैक्टर सहित तीन लुटेरों और उसके खरीदार को मय असलहों के गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव सुजातगंज बेला से गत चार फरवरी की रात इस्तदार खां पुत्र इसरार अहमद के घर से लुटेरे उसके भाई बाबू को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटकर ले गए थे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को ट्रेस किया। मुखबिर ने शनिवार को सूचना दी कि सुजातगंज बेला से लूटे गए ट्रैक्टर को लुटेरे बेचने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम जौनेरा तिराहे के पास पहुंची। लुटेरे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने लूटे गए ट्रैक्टर सहित तीन लुटेेरे और उसके खरीदार को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ करने पर खरीदार ने अपना नाम बहोरन पुत्र सियाराम यादव निवासी अल्लेपुर चमारी, उझानी बताया। वहीं लूट करने वालों में नन्हें यादव पुत्र धनपाल निवासी कमनपुर, चमन पुत्र इश्तयाक निवासी अहमद नगर असौली, बिल्सी, नन्हें मियां पुत्र मुहम्मद रजा निवासी मौहल्ला चौधरी, सहसवान शामिल हैं। पुलिस ने बताया नन्हें यादव के कब्जे से अवैध बंदूक और चार कारतूस, चमन के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और नन्हें मियां के पास से छुरी बरामद की।
पुलिस ने बताया कि इनके साथी सल्लन व अत्तन पुत्रगण अब्दुल गनी निवासी नसीरपुर थाना मुजरिया और पुत्तन व बबलू पुत्रगण शौकत निवासी इस्माइलपुर थाना सहसवान फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों लुटेरों का रविवार को चालान काट जेल भेज दिया।