फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arrested three gangsters looted with tractor

लूटे गए ट्रैक्टर के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2015 11:46 PM IST
सहसवान (बदायूं)।
सहसवान (बदायूं)। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Arrested three gangsters looted with tractor
पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्व लूटे गए ट्रैक्टर सहित तीन लुटेरों और उसके खरीदार को मय असलहों के गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुजातगंज बेला से गत चार फरवरी की रात इस्तदार खां पुत्र इसरार अहमद के घर से लुटेरे उसके भाई बाबू को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटकर ले गए थे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को ट्रेस किया। मुखबिर ने शनिवार को सूचना दी कि सुजातगंज बेला से लूटे गए ट्रैक्टर को लुटेरे बेचने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम जौनेरा तिराहे के पास पहुंची। लुटेरे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने लूटे गए ट्रैक्टर सहित तीन लुटेेरे और उसके खरीदार को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ करने पर खरीदार ने अपना नाम बहोरन पुत्र सियाराम यादव निवासी अल्लेपुर चमारी, उझानी बताया। वहीं लूट करने वालों में नन्हें यादव पुत्र धनपाल निवासी कमनपुर, चमन पुत्र इश्तयाक निवासी अहमद नगर असौली, बिल्सी, नन्हें मियां पुत्र मुहम्मद रजा निवासी मौहल्ला चौधरी, सहसवान शामिल हैं। पुलिस ने बताया नन्हें यादव के कब्जे से अवैध बंदूक और चार कारतूस, चमन के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और नन्हें मियां के पास से छुरी बरामद की।

पुलिस ने बताया कि इनके साथी सल्लन व अत्तन पुत्रगण अब्दुल गनी निवासी नसीरपुर थाना मुजरिया और पुत्तन व बबलू पुत्रगण शौकत निवासी इस्माइलपुर थाना सहसवान फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों लुटेरों का रविवार को चालान काट जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed