{"_id":"bec623cad19a42a2c7b0a3f405a6ed7e","slug":"arms-factory-caught-two-crooks-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, दो बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, दो बदमाश गिरफ्तार
बदायूं।
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरारा दियोरई के जंगल से शस्त्र बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस का दावा है कि शस्त्र बना रहे लोगों की जब घेराबंदी की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। वर्क आउट करने वाली टीम को एसएसपी सौमित्र यादव ने पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है।
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मुखबिर ने पुलिस को खबर दी कि बरारा दियोरई के जंगल में शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है। एसओ एपी सिंह यादव ने एसआई सौरभ यादव, एसआई हरपाल सिंह, कांस्टेबल आसिफ अली, रामाधार, दलीप, मुकेश मिश्रा के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर छापामारी की। यहां से पुलिस ने गुधनी निवासी बृजपाल और करीमपुर निवासी सतीश को शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी चंद्रपाल भागने में सफल रहा। दोनों के पास से एक देशी बंदूक, दो रायफल, दो कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।