{"_id":"573b658a4f1c1b266dac71ff","slug":"another-wild-animal-in-the-well-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और जंगली जानवर कुएं में गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और जंगली जानवर कुएं में गिरा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने जानवर को कुएं से निकाला
मुजरिया के गांव सिकंद्राबाद में ठीक एक महीना पहले 17 अप्रैल को कुएं में गिरे तेंदुआ का डर अभी लोगों के जेहन से निकल भी नहीं पाया था कि थाना क्षेत्र के गांव शहर बरौलिया में सहसवान-बिसौली मार्ग पर केशव के खेत में बनीं करीब 15 फीट गहरे कुएं में एक विचित्र जंगली जानवर गिर गया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनमें खौफ फैल गया। गांव वाले इस जानवर को पहचान नहीं पाए। मगर, उसकी शक्ल-सूरत जंगली बिल्ली जैसी लग रही थी। लोग इसे मनमर्जी से अलग-अलग नाम दे रहे हैं। गांव वालों को डर है कि तेंदुआ की भांति बाहर निकल जाने के बाद यह किसी को कोई नुकसान न पहुंचा दे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इस जानवर को सियार बताते हुए रस्सी के जरिए बाहर निकाल दिया, जो जंगल में भाग गया। ग्रामीण इसे सियार मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वह सियार को पहचानते हैं और सियार जंगल में अक्सर मिलते रहते हैं। वह इसे कोई विचित्र जंगली बिल्ली की भांति जानवर मान रहे हैं।
कुंए में गिरा जानवर लत्र्गों को देखकर रस्सी की तरह खिंचकर करीब पांच फीट तक लंबा हो जाता और कुंए में झांकने वालों पर बुरी तरह से झपट्टा मारता। परेशान होकर अपने आप शांत हो जाता था। इधर, गांव वाले इस जानवर के बारे में कह रहे हैं कि यह जंगली जानवर भागते हुए या पानी की तलाश में रात में किसी समय कुएं में गिर गया। गांव वाले इस जानवर को कुंए में पानी और खाने का सामान भी डालते रहे। पूरे क्षेत्र में इस जानवर की चर्चाएं और खौफ फैल गया है। बताते हैं कि एक लड़के ने इसे कुंए से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसने कुएं की मन तक ऐसी छलांग लगाई कि बाद में किसी ने कुएं के पास जाने तक की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन
-----
सियार होने की बात पर विश्वास नहीं कर रहे ग्रामीण
बिसौली क्षेत्र के रेंजर जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि वह तहसील दिवस में थे, वहीं उनकों सूचना मिली तो शाम को डिप्टी रेंजर शराफत खां और वन रक्षक हुकुम सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह इस जानवर को निकाल दिया। यह जंगल की ओर भाग गया। उन्होंने बताया कि वह सियार था। इसकी सूचना डीएफओ समीर कुमार को भी देदी गई थी। इधर, गांव वालों को अभी भी वन विभाग की टीम द्वारा कुएं में निकले जानवर को सियार बताना हजम नहीं हो रहा है, उनका कहना है कि यह जंगली बिल्ली की भांति था। जानवर को बाहर निकाल दिए जाने से आसपास के गांवों में लोग खतरा महसूस कर रहे हैं। इस विचित्र जानवर को लेकर गांव के चांद मोहम्मद, राजीव शर्मा और मुबारिक अली ने बताया कि ऐसा विचित्र जानवर उन्होंने पहली बार देखा। इन लोगों ने बताया कि वन विभाग कुछ भी कहे यह सियार नहीं हो सकता।
विज्ञापन