{"_id":"5925d2704f1c1b21445365f3","slug":"ambedkar-statue-of-the-damaged-fury-in-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफातियों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, लोगों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुराफातियों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, लोगों में रोष
Thu, 25 May 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 25 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खुराफातियों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, लोगों में रोष
Link Copied
अलापुर थाने के गांव म्याऊं में बुधवार रात खुराफातियों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लोगों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस से लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते प्रतिमा स्थल पर भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। एहतियात के तौर पर कई थानों का फोर्स बुला ली गई। सीओ दातागंज प्रकाश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। रात में ही प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को उसावां थाने के गांव सितौरा में अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम था। इसमें म्याऊं के लोग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान मौका पाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने म्याऊं गांव के अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। अंबेडकर जयंती कार्यक्रम से गांव के लोग लौटे तो देखा की पार्क में अंबेडकर की प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त है। इस बारे में पार्क के अध्यक्ष ओमकार ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी एसओ हरपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर सीओ दातागंज प्रकाश कुमार और लेखपाल चंद्र प्रकाश भी पहुंच गए। उच्च अधिकारी पल-पल की खबर लेते रहे। बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने भी म्याऊं पहुंच कर जानकारी ली। अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। प्रतिमा की मरम्मत कराने के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।