{"_id":"cf52948b32d39828366930fba4057956","slug":"after-three-and-a-half-hours-from-the-well-turned-out-young-man-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन घंटे बाद कुएं से जिंदा निकला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े तीन घंटे बाद कुएं से जिंदा निकला युवक
कादरचौक।
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी की ढांग ढहने से 25 फीट गहरे कुएं में दबे युवक को पुलिस-प्रशासन ने साढ़े तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जीवित निकाल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू के दौरान एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ उझानी सतीश शर्मा मौके पर जमे रहे।
बरेली के थाना बिसारतगंज अंतर्गत गांव गिधौल निवासी दीपक पुत्र बृजमोहन कई साल से कादरचौक के गांव निजामाबाद में अपनी बुआ के घर रह रहा था। मंगलवार को वह अपने फुफेरे भाई प्रेमपाल के साथ नलकूप पर गया। नलकूप के कुएं में लगी मोटर को बारिश के पानी से बचाने के लिए दीपक कुएं में उतरा था। इसी दौरान मिट्टी की ढांग ढह गई। दीपक 25 फीट गहराई में दब गया। खबर मिलने पर थाना पुलिस के साथ एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ उझानी सतीश शर्मा मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन मंगाकर खोदाई की गई। रात में साढ़े आठ बजे जब दीपक सुरक्षित निकला तो अधिकारियों ने चैन की सांस ली। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस ने छह जुआरी पकड़े
उघैती। थाना पुलिस ने छापामारी करके छह जुआरी पकड़ लिए। जुआरियों के पास से नगदी और ताश के पत्ते मिले हैं। पकड़े गए जुआरी पवन, अनवार, शाहिद, गंगा सिंह और मोहम्मद अली हैं।
विज्ञापन
मौलाना पर रिवाल्वर ताना
बदायूं। शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय स्थित मस्जिद के मौलाना सैयद वसीम कादरी पर तारिक मशकूर नाम के युवक ने रिवाल्वर तान दिया। इससे मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई। मौलाना की ओर से तारिक मशकूर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
करंट लगने से बैल मरा
शेखूपुर। बिल्सी थाने के गांव शहजादनगर निवासी मुन्ना लाल कादरचौक बाजार से बैल खरीद कर ले जा रहे थे। रास्ते में नौशेरा के पास सड़क पर टूटी पड़ी बिजली लाइन की चपेट में एक बैल आ गया। इससे बैल की मौत हो गई। आए दिन बिजली लाइनों से हो रहे हादसों से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा है।
कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक
बदायूं। शहर कोतवाली में प्रभारी कोतवाल भोलू सिंह भाटी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी कोतवाल ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में खुराफाती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। बैठक में इलाके के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।