फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the occurrence of Chapra court Complex security increased

छपरा की घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई

Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
After the occurrence of Chapra court Complex security increased
काोटऱ्र्ट
 बिहार के छपरा में कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट के बाद यहां भी कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को दिन भर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया। कोर्ट परिसर के बाइपास दरवाजों को इस दौरान बंद कर दिया गया। हालांकि गेट पर तैनात कर्मचारी मुस्तैदी की बजाय आपस में वार्ता करते नजर आए।
विज्ञापन

परिसर में प्रवेश के लिएमेन गेट के साथ चार बाइपास दरवाजे भी हैं। सुरक्षा के लिहाज से पांचों गेट अहम हैं, लेकिन पुलिस मेन गेट के अलावा बाकी की सुरक्षा को दरकिनार कर रही है। कोर्ट परिसर से कई बार बंदियों के फरार होने की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले साल एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट के बाहर धमकी भरा पत्र भी चस्पा किया जा चुका है। जाहिर है कोर्ट परिसर के चार बाईपास दरवाजे सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

जिला जेल से रोज बंदी पेशी पर कोर्ट में आते हैं। इनमें कई शातिर अपराधी भी होते हैं। कई बंदियों की जान को खतरा भी रहता है। सुरक्षा व्यवस्था ठीक न होने की वजह से कई बार बंदियों के फरार होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। एक बार कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। गौर करने वाली बात यह है कि जब कभी बड़ी वारदात होती है तब पुलिस को कोर्ट परिसर की सुरक्षा की याद आती है। बताते चलें कि बिहार के छपरा कोर्ट में धमाके के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा की सुध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed