फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the encounter, three Crooks arrested

मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 29 Feb 2016 11:32 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 29 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 सिविल लाइंस थाना पुलिस ने हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से लूटपाट की रकम और मोबाइल मिले हैं। बदमाशों ने सोमवार तड़के तीन बजे बरेली-मथुरा हाइवे को कार खड़ी करके जाम कर दिया। बाद में लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान गश्त पर निकले एसओ सिविल लाइंस वहां पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों दबोच लिया।
विज्ञापन

बरेली मथुरा हाइवे पर सोमवार तड़के तीन बजे एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव फोर्स के साथ गश्त पर थे। वह बरेली रोड पर वैल्गा फैक्ट्री के पास पहुंचे तो देखा की रोड पर कार खड़ी है। इस दौरान बदमाश पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव सिरौली के शकील अहमद से लूटपाट कर चुके थे। लूट का शिकार शकील अहमद भागकर नवादा चौकी पर था। नवादा चौकी इंचार्ज सत्य सिंह भी शकील को लेकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ अजय कुमार यादव के साथ पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। मौके से ब्राह्मपुर निवासी मुस्सी आरिफ उर्फ आरिस, पंकज गुप्ता और राहुल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूट की रकम और मोबाइल बरामद हुए हैं। शकील अहमद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को तीनों बदमाशों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-----
सूर्या कंपनी की डीसीएम थी बदमाशों के निशाने पर
बदायूं। घटना पर गौर करें तो बदमाशों के निशाने पर सूर्या बल्ब कंपनी की डीसीएम थी। बदमाशों ने डीसीएम को रोक भी लिया था, लेकिन इसमें सवार कंपनी के कर्मचारी मथुरा के गोवरधन निवासी विजेंद्र ने खतरा भांप कर नोटों से भरा बैग रोड किनारे पहले ही फेंक दिया। इस बैग में तीन लाख रुपये थे। बदमाशों ने डीसीएम, उसके चालक और विजेंद्र की तलाशी भी की। इनके पास कुछ नहीं मिला। इससे पहले पुलिस मौके पर आ गई और घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गश्त के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह हाइवे पर लूटपाट कर रहे थे। बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।-अजय कुमार यादव, एसओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed