फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Advocates of the accused involved in the effort to bail

आरोपियों की जमानत के प्रयास में जुटे पैरोकार

Thu, 11 Jun 2015 07:09 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 11 Jun 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन

अचौरा में निर्माणाधीन धर्मस्थल को लेकर हुए बवाल के मामले में सामान्य हालात के बावजूद गुरुवार को दोनों पक्ष के कई ग्रामीण घर लौट आए। ये लोग पकड़े जाने के डर से फरार हो गए थे। उधर, दोनों पक्ष के पैरोकारों ने जेल में बंद आरोपियों की जमानत को कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में शुक्रवार को निर्माणाधीन धर्मस्थल परिसर में इबादत की भनक पर दोनों पक्ष के लोगों ने बवाल कर दिया था। गांव में हालांकि अभी भी पुलिस और पीएसी तैनात है, लेकिन पुलिस ने फरार ग्रामीणों को घर लौट आने की जो पहल शुरू की दी थी, वह धीरे-धीरे रंग लाने लगी है। सूत्रों की मानें तो दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घर लौट आए। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं, लेकिन नामजदगी के बाद से फरार लोगों में से कोई भी घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने बवाल को लेकर 48 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। नामजदों में से 35 को पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। ये लोग अभी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं। जेल में बंद आरोपियों की जमानत को पैरोकारी में जुटे दोनों पक्ष के कुछेक लोगों का कहना है कि इस दिशा में उन्होंने कानून के जानकारों से मशविरा भी किया है। सबकुछ सामान्य रहा तो उन्हें जल्द ही जमानत भी मिल सकती है। इधर, कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि हालात सामान्य है। पुलिस की कोशिश है कि फिर से माहौल खराब नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed