फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Achaura deleted from the PAC , police vigilant

अचौरा से पीएसी हटाई, पुलिस मुस्तैद

Wed, 17 Jun 2015 11:19 PM IST
उझानी (बदायूं)
उझानी (बदायूं) Updated Wed, 17 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Achaura deleted from the PAC , police vigilant
कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में सामान्य हुए हालात के बाद 13वें दिन पीएसी को भी हटा लिया गया है लेकिन पुलिस की ड्यूटी बरकरार है।
विज्ञापन

अचौरा में निर्माणाधीन धर्मस्थल को लेकर 13 दिन पहले बवाल के बाद प्रशासन ने हालात के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी थी। पीएसी के साथ ही कोतवाली पुलिस का भी पहरा रहा। बुधवार को गांव से पीएसी हटा ली गई है। पुलिस का कहना है कि अचौरा में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। दोनों पक्ष के ज्यादातर ग्रामीण भी घर लौट चुके हैं।

बता दें कि अचौरा कांड की इंसपेक्टर मुजरिया अरुण कुमार सिंह जांच कर रहे हैं। तीन दिन पहले ही पुलिस ने जांच पूरी होने तक दोनों पक्ष के किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का संकेत दिया था। माना जा रहा है कि पीएसी को अचौरा से दोनों पक्ष के लोगों में विश्वास पैदा करने की नीयत से हटाया गया है। गांव में पुलिस पिकेट बकरार बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed