फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

कोहरे में भिड़े बस-ट्रैक्टर, दो की मौत

Mon, 22 Dec 2014 12:21 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 22 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident

घने कोहरे के कारण दिल्ली-बदायूं रोड पर सहसवान थाने के सिलहरी गांव के पास रात करीब दस बजे रोडवेज की बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर में ट्रै्क्टर चालक और उसके साथी की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोगों के अलावा बस की कई सवारियां भी घायल हुई हैं। खबर लिखे जाने तक घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, जबकि बस को चौकी नंबर चार पर खड़ा कर दिया गया। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर भेजा गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जरीफनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुरा गांव के निवासी शिशुपाल (34) अपने ट्रैक्टर की ट्रॉली से बिसौली स्थित यदु शुगर मिल के लिए गन्ना ले जा रहे थे। गांव निवासी मूल चंद (50), सुनील और महेश भी उनके साथ थे। सिलहरी गांव के सामने दिल्ली की ओर जा रही बस से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। दुर्घटना में शिशुपाल और मूलचंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सुनील और महेश घायल हो गए। बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर 108 समाजवादी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed