{"_id":"1593707ae5b3cc98c3c49e673b92f03a","slug":"accident-hindi-news-101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-पिकअप वाहन की भिड़ंत में युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-पिकअप वाहन की भिड़ंत में युवती की मौत
सहसवान।
Updated Sat, 14 Feb 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप वाहन और गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के आमने-सामने की टक्कर में शहवाजपुर निवासी युवती सुमन की मौत हो गई। हादसे में परिवार के ही दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
सहसवान के मोहल्ला शहवाजपुर के गंगा सहाय का परिवार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पिंडौल स्थित रिश्तेदारी में शुक्रवार को दावत खाने गया था। रात करीब आठ बजे यह लोग पिकअप वाहन से वापस सहसवान आ रहे थे। रास्ते में बिसौली-सहसवान रोड पर गोदीनगला गांव के पास पिकअप वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर में हुए इस हादसे में सुमन (17) पुत्री गंगा सहाय की मौके पर मौत हो गई। सुमन का भाई दुर्गेश (14) और करिश्मा पुत्री पप्पू घायल हो गए। दुर्गेश की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुमन के चचेरे भाई दुर्गाप्रसाद ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।