फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a lost man for two days found dead

दो दिन से लापता ग्रामीण की लाश मिली

Fri, 20 Nov 2015 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 20 Nov 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
a lost man for two days found dead
घर से बीज खरीदने को निकले थे महेश
विज्ञापन



सिविल लाइंस थाने के गांव लखनपुर निवासी महेश साहू (50) पुत्र जुगल किशोर बुधवार को घर से बीज खरीदने के लिए बदायूं आने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन  सुराग नहीं लगा। गुरुवार रात महेश साहू लोची नगला में बेहोशी की हालत में  मिले। जब तक उनको अस्पताल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को महेश साहू के पुत्र धर्मवीर ने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। बिसरा  प्रिजर्व किया गया है।


युवक ने की शिक्षिका से छेड़छाड़
बिसौली (बदायूं)। नई तहसील कालोनी स्थित एक युवक ने शिक्षिका से की छेड़छाड़ कर दी। उसके पति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। एक शिक्षिका को स्कूल आते-जाते मुहल्ले का ही युवक छेड़ता था, वह अभद्र टिप्पणी करता था। शुक्रवार को भी युवक ने स्कूल जाते समय शिक्षिका से छेड़छाड़ कर अभद्रता की, जिस पर उसने शोर मचा दिया। तब आस-पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। महिला ने बताया कि पुलिस ने युवक का मेडिकल कराकर कुछ देर हिरासत में रखा और बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed