फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a guy was betten, injured

पिटाई कर युवक का हाथ तोड़ा, आरोपी नामजद

Fri, 25 Sep 2015 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं Updated Fri, 25 Sep 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
a guy was betten, injured
घटना देे दिन पहले की है। अहीरटोला मोहल्ला निवासी राजेंद्र के 22 वर्षीय पुत्र भोलेंद्र किसी काम से बाजार गया। लौटते में वह सतानंद के घर के सामने से निकला तो सतानंद उस पर बेवजह घूरने का आरोप लगाकर टूट पड़ा। भोलेंद्र की डंडों से जमकर पिटाई की। मारपीट की भनक लगने पर पहुंचे घरवालों ने भोलेंद्र को बमुश्किल बचाया। भीड़ जुटने पर हमलावर फरार हो गया। पिटाई से भोलेंद्र का हाथ टूट गया है। पुलिस ने घायल भोलेंद्र की तहरीर पर सतानंद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसका पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में शुक्रवार सुबह में कुंवरसेन अपने 22 वर्षीय बेटे ओमवीर के साथ खेत पर पहुंचा तो मेड़ टूटी मिली। शिकायत उसने पड़ोसी खेत मालिक डोरीलाल से की तो आरोपी समेत उसके घरवाले बिफर पड़े। डोरीलाल ने अपने परिजनों के सहयोग से कुंवरसेन और ओमवीर की पिटाई की। पिटाई से घायल बाप-बेटे में ओमवीर की हालत गंभीर है। पुलिस ने डोरीलाल, महेंद्र, जसवीर और धनवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ओमवीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed