{"_id":"5845a7384f1c1b9b19447ca5","slug":"a-collision-of-two-bikes-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग जख्मी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली रोड पर घटपुरी गांव के पास सोमवार को हादसा
बरेली-बदायूं रोड पर घटपुरी गांव के पास हाईवे पर दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार दोपहर हुआ।
बिनावर थाने के गांव घटपुरी निवासी प्रेमचंद्र (45) अपने बेटे सौरभ गुप्ता (22) के साथ सोमवार को बिनावर आए थे। पिता-पुत्र बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक सौरभ चला रहा था। रास्ते में घटपुरी गांव के पास हाईवे पर बरेली की ओर से आ रही पल्सर बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। पल्सर बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए। इनको एंबुलेंस से बरेली ले जाया गया। बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को सौरभ की मौत हो गई। प्रेमचंद्र का इलाज चल रहा है।