फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शराब के नशे में शिक्षक पहुंचा प्रशिक्षण लेने, निलंबित

शराब के नशे में शिक्षक पहुंचा प्रशिक्षण लेने, निलंबित

Tue, 02 Apr 2019 12:53 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में शिक्षक पहुंचा प्रशिक्षण लेने, निलंबित
बदायूं। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार तैयारी की जा रही हैं। इसके तहत सोमवार को ब्लूमिंगडेल स्कूल में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। पीठासीन अधिकारी प्रथम के रूप में ड्यूटी पर लगा शिक्षक शराब के नशे में प्रशिक्षण लेने पहुंच गया, जिसके चलते उसको निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को ब्लूमिंगडेल स्कूल में चुनाव का प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जाना था। इसमें पहली पाली में 2557 नंबर तक के कार्मिकों का प्रशिक्षण था। पहली पाली के प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक उसावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरिया मधुकर का सहायक अध्यापक राकेश कुमार सिंह भी ट्रेनिंग ले रहा था। इस दौरान उसने शराब के नशे में प्रशिक्षण ले रहे अन्य कार्मिकों से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए अभ्रद व्यवहार किया। इससे प्रशिक्षण के दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रेनिंग दे रहे कर्मचारियों ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। सीडीओ के निर्देश पर बीएसए ने सहायक अध्यापक राकेश को निलंबित करते हुए निलंबन अवधि के दौरान उसे बीआरसी सहसवान से अटैच्ड कर दिया। सीडीओ निशा अनंत ने बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद शिक्षक को तत्काल निलंबित करा दिया गया है।
विज्ञापन

----
सड़क पर वाहन पार्क करने वालों को दी चेतावनी
जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रशिक्षण में लगे कार्मिकों के वाहन को पार्क करने के लिए नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज में पार्किंग स्थल बनाया गया, लेकिन कई कर्मचारियों ने प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के बाहर अपने वाहन खड़े कर दिए। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
ईवीएम के हर हिस्से की अच्छे से लें जानकारी: डीईओ
बदायूं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने ब्लूमिंगडेल स्कूल पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में सारी तैयारियां पहले से पूर्ण कर लें। पोलिंग बूथ पर पहुंचकर समय से मतदान प्रारंभ कराएं। उन्होंने कहा कि ईवीएम के एक एक हिस्से की अच्छे ढंग से जानकारी सीख ले। मशीन के सभी हिस्सों को हाथ से छूकर सेटिंग कर बंद करने की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या आने पर एक दूसरे से पूछना न पड़े। इस मौके पर सीडीओ/ मतदान कार्मिक अधिकारी निशा अनंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed