{"_id":"5be854a3bdec22697652b638","slug":"91541952675-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाले गांव में मकान, शहर में दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने खंगाले गांव में मकान, शहर में दुकान
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने खंगाले गांव में
मकान, शहर में दुकान
बदायूं। शहर में चोरों ने नेहरू चौक के नजदीक एक थोक की दुकान को निशाना बना लिया और ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी करके ले गए। वहीं चोरों ने अलापुर थाना क्षेत्र के गांव विशारत नगर के दो घरों को खंगाल लिया। हजारों का सामान चोरी करके ले गए। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी अनिल कुमार थोक के किराना व्यापारी हैं। उनकी दुकान नेहरू चौक के पास है। शनिवार रात चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ लिए और करीब 20 हजार की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी करके ले गए। रविवार सुबह वह रोज की तरह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारी ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव विशारत नगर निवासी शिवराज और संदीप के घर में शनिवार रात चोर घुस गए। शिवराज के घर से 60 हजार की नकदी, चूड़ी, हार, चेन, अंगूठी और कमरे में रखे बक्से उठा ले गए। वहीं उनके बराबर में संदीप के घर से 20 हजार रुपये और काफी सामान चोरी करके ले गए। इस दौरान दोनों के परिवार वाले घर में ही सो रहे थे। संदीप ने बताया कि चोर जीने के सहारे उनके घर में घुसे थे। आहट सुनकर परिवार वालों की आंख खुली, तब तक फरार हो गए। घर की हालत देखी तो उनके कमरों में सारा सामान फैला हुआ था। घर के कुछ कपड़े और बक्से गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। उन्होंने चोरी के संबंध में तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-----------------
सहसवान में पांच मकानों से जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर
सहसवान। चोरों ने एक रात में पांच घरों को अपना निशाना बनाया। रात के अंधेरे में घुसे चोर नकदी और जेवर समेत करीब तीन लाख का माल उड़ा ले गए। पीड़ितों के तहरीर देने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मगर रविवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के खंदक गांव के पूर्व प्रधान सिराज मुहम्मद के दोनों मकान मुख्य मार्ग पर आमने-सामने हैं। एक मकान में सिराज और उनकी पत्नी बच्चे रहते है। जबकि दूसरे मकान में परिवार के अन्य लोग रहते हैं। शनिवार की रात सिराज अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी समय घुसे चोर कमरे में रखा संदूक निकालकर ले गए, जिसमें 65 हजार रुपये नकद, चांदी के 10 सिक्के, सोने-चांदी के जेवरों समेत करीब दो लाख का सामान था, जो निकालकर ले गए। रविवार सुबह खाली संदूक पड़ा मिला। दूसरी वारदात लालाराम के घर में हुई। उनके घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और जेवर ले गए। उनके पड़ोसी रामचंद्र के घर में घुसे चोर तीन हजार रुपये नकद और जेवर ले गए। वहीं विनोद पुत्र रक्षपाल के घर से चांदी के खडुआ, पायल आदि सामान चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर गृहस्वामियों ने पुलिस को सूचना दी।