{"_id":"5be43d61bdec22693b024166","slug":"91541684577-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जलकर विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में जलकर विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर रिपोर्ट
Updated Thu, 08 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-23
जलकर विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर रिपोर्ट
मायका पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलकर मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने केरोसिन डालकर विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरेली जिले के कस्बा आंवला निवासी चेतराम ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी भारती उर्फ भीष्मा (22) की शादी फैजगंज बेहटा के ग्राम श्यामपुर निवासी सुभाष शर्मा पुत्र धनपाल के साथ की थी। चेतराम का आरोप है कि उन्होंने बेटी की शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। एक बाइक और सामान दिया। परंतु उसके ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। आए दिन भारती के साथ मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने एक भैंस खरीद कर दी थी। इसके बावजूद वह पचास हजार रुपये मांग रहे थे। मना करने पर दीपावली की रात ससुरालियों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे भारती की आग में जलकर मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्ले वालों की सूचना पर विवाहिता के मायके वाले श्यामपुर पहुंच गए। तब तक ससुराल के सभी लोग फरार हो गए। पिता चेतराम ने पति सुभाष, देवर सरनाम, रोहताश और सास मोरकली के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।