फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस से शिकायत करने पर मासूम समेत दंपति की पिटाई

पुलिस से शिकायत करने पर मासूम समेत दंपति की पिटाई

Sun, 02 Jul 2017 07:39 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर मासूम समेत दंपति की पिटाई
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

बहादुरगंज मोहल्ले में मामूली बात पर गाली गलौज करने की पुलिस से शिकायत पर भड़के एक पक्ष के लोगों ने सोते वक्त दंपति को दबोच लिया। दोनों की बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा। उसको भी लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
मारपीट की घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की है। बहादुरगंज मोहल्ले के इसरार और उसके कुनबे के रियाज से एक दिन पहले मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। इसरार ने शाम को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रियाज समेत कोई व्यक्ति घर पर नहीं मिला। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई से गुस्साए लोग तड़के इसरार के घर में घुस गए। उन्होंने इसरार और उसकी 35 वर्षीय पत्नी अफसाना को सोते वक्त की दबोच लिया। दोनों की पिटाई के बाद हमलावरों ने इसरार की दो साल की बेटी अलशफा के सिर में डंडा मार दिया। डंडे से अलशफा की कनपटी के पास का हिस्सा लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

घायल इसरार अपनी पत्नी और बेटी के साथ सुबह में कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को एक दिन पहले के घटनाक्रम से भी अवगत करा दिया। पुलिस ने रियाज समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीनों का मेडिकल भी कराया। चिकित्साधीक्षक एमबी सिंह ने बताया कि अलशफा की चोट गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी ओर से रियाज ने भी पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा निवासी किशनपाल की बकरी गांव के ही सुनील के खेत में घुस जाने पर सुनील और उसके परिजनों ने पिटाई कर दी। उसकी बकरी का भी पैर तोड़ दिया गया। पिटाई से घायल किशनपाल ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed