फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गोली लगने से घायल युवक की बरेली में मौत

गोली लगने से घायल युवक की बरेली में मौत

Mon, 29 Apr 2019 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक की बरेली में मौत
बदायूं। दो दिन पहले संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल युवक की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हसुआ नगला निवासी श्रीकिशन (30) पुत्र सोरन सिंह 25 अप्रैल की रात अपने घेर में सो रहे थे। रात एक बजे उनके पेट में संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। तभी से युवक का बरेली में इलाज चल रहा था। शनिवार को युवक की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया। परिवार वाले शव को लेकर देर रात घर पहुंचे। उसके बाद रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। श्रीकिशन के भाई तेजपाल ने गांव के ही राकेश, सत्यपाल, महेश, जगदीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुजरिया एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर केे आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिवार वालों ने जमीन से जुड़ा मामला बताया है। जांच में जो बात सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed