{"_id":"5ca8f84ebdec22142a720dc5","slug":"81554577486-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के बच्चे को बहन की गोद से छीन ले गई कार सवार महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह के बच्चे को बहन की गोद से छीन ले गई कार सवार महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं / कादरचौक। उसहैत थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर फूला मइया देवी मंदिर से कार सवार महिला एक माह के बच्चे को उसकी बहन की गोद से लेकर फरार हो गई। इससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों का पीछा किया। संदेह के आधार पर पुलिस और परिजनों ने कादरचौक में दो कारों पर सवार कुछ लोगों को पकड़ लिया, लेकिन जिस कार में बैठकर महिला भागी थी, उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिरोजाबाद जिले में सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम वेदसराय निवासी राहुल शनिवार दोपहर अपने एक माह के बेटे का मुंडन कराने उसहैत क्षेत्र में कटरासआदतगंज के पास फूला मइया देवी मंदिर आया था। उसके बड़े भाई टिंकू की बेटी का भी मुंडन होना था। इसलिए परिवार के सभी लोग दो कार में सवार होकर आए थे। राहुल के मुताबिक मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने एक माह के बेटे को भाई की बेटी तन्नू (7) की गोद में दे दिया था। परिवार वाले प्रसाद आदि खरीदने में लग गए। तभी लाल साड़ी में आई एक महिला ने तन्नू की गोद से मासूम को छीन लिया और कार में बैठकर फरार हो गई। तन्नू रोते हुए मंदिर के अंदर पहुंची और परिवार वालों को जानकारी दी। उसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, साथ ही गाड़ी का पीछा करते हुए कादरचौक इलाके में पहुंच गए। परिवार वालों के मुताबिक महिला जिस गाड़ी से भागी थी, उसके साथ दो गाड़ियां और भी थीं। महिला के साथ कई लोग थे। पीछा करते हुए पुलिस और परिवार वालों ने संदेह के आधार पर दो गाड़ियों को कादरचौक इलाके में रोक लिया लेकिन उस गाड़ी का कुछ पता नहीं चला, जिसमें महिला सवार होकर भागी थी। कादरचौक पुलिस की सूचना पर उसहैत पुलिस ने दोनों कार सवार लोगों से पूछताछ की है लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस देर रात तक पकड़े गए लोगों से पूछताछ और बच्चे को तलाश करती रही।
एक महिला बच्चे को लेकर भागी है। परिवार वालों के मुताबिक संदेह के आधार पर हमने दो गाड़ियां और कुछ लोग पकड़े हैं, लेकिन उसमें बच्चा नहीं था। परिवार वाले एक और गाड़ी बता रहे हैं। उसे तलाश कर रहे हैं। कोशिश है कि उनको बच्चा मिल जाए। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-इंद्रेश कुमार, एसओ उसहैत