फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पहले पूछा रेलवे स्टेशन का पता फिर महिला से ठगे सोने के कुंडल

पहले पूछा रेलवे स्टेशन का पता फिर महिला से ठगे सोने के कुंडल

Thu, 28 Mar 2019 01:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
पहले पूछा रेलवे स्टेशन का पता फिर महिला से ठगे सोने के कुंडल
उझानी (बदायूं)। भल्ला-मैंमिया मार्केट में बुधवार दोपहर में एक युवक ने महिला को ठगी का शिकार बना लिया। युवक ने उससे पहले रेलवे स्टेशन का पता पूछा फिर जेब से रुमाल निकालकर उसके चेहरे की ओर उछाल दिया। इसके बाद वह महिला के कान से सोने के दोनों कुंडल खींचकर फरार हो गया।
विज्ञापन

ठगी का शिकार बनी शीला वाल्मीकि पत्नी अजय बहादुरगंज मोहल्ले की निवासी है। वह भल्ला-मैंमिया मार्केट से होकर स्टेशन रोड की ओर बढ़ी कि रास्ते में पीछे से एक युवक आया और उससे स्टेशन पर जाने के लिए पता पूछने लगा। शीला ने उसे रास्ता भी बता दिया लेकिन वह आगे बढ़ने की बजाय उसी से बातें करने लग गया। बाद में उसने जेब से रुमाल निकालकर महिला के चेहरे की ओर उछाल दिया। इसके बाद क्या हुआ, यह तो शीला को नहीं पता लेकिन वह घर पहुंची तो कानों में सोने के कुंडल नहीं थे। बदहवास शीला पति के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसकी मानें तो रुमाल की वजह से वह बेहोश हो गई थी। पुलिस ने उससे युवक का हुलिया के बारे में भी जानकारी हासिल की है। बता दें कि दो महीने पहले पुरानी मंडी में इसी तरह से दो महिलाओं को ठगों ने शिकार बना लिया था। दोनों महिलाओं में एक की नकदी तो दूसरी के चांदी के खडुआ गायब कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed