फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, पुलिस ने बचाया

आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, पुलिस ने बचाया

Mon, 07 Jan 2019 09:54 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, पुलिस ने बचाया
आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन पहुंची युवती, पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

बदायूं। सोमवार देर शाम रेलवे स्टेशन पर एक युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने से हड़कंप मच गया। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने उसे बचा लिया, साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक युवती को समझाते रहे। बाद में अपने घर ले गए।

करीब 19 वर्षीय युवती सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी है। सोमवार शाम युवती का अपने परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद युवती नाराज होकर अपने घर से निकल आई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवती का आत्मदाह करने का इरादा था। वह बोतल लेकर रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर गई थी लेकिन पंप के कर्मचारियों ने उसे पेट्रोल देने से साफ मना कर दिया। इस पर युवती ने बोतल को वहीं फेंक दिया और सीधे रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इधर, रेलवे स्टेशन पर शाम के समय जैसे ही ट्रेन पहुंची कि तभी युवती ट्रेन के आगे कूदने के इरादे से दौड़ी। उसके हावभाव और गति देखकर स्टेशन पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। युवती ने खुद को छुड़ाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे नहीं छोड़ा और थाने ले गए। काफी देर तक उसे समझाते रहे। बाद में उसने अपने परिवार वालों का नाम-पता बताया। तब कहीं जीआरपी ने उसके परिजनों सूचना दी। कुछ देर बाद युवती के भाई और अन्य लोग भी स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक युवती को समझाया। बाद में अपने साथ ले गए। इस दौरान स्टेशन पर काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed