फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों का धाबा, छह लाख के उपकरण लूटे

विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों का धाबा, छह लाख के उपकरण लूटे

Sat, 08 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों का धाबा, छह लाख के उपकरण लूटे
फोटो -34
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों का धावा, कई लाख के उपकरण लूटे
चौकीदार को बंधक बनाकर ले गए, दो किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा कस्बे में शुक्रवार रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया और कई लाख के उपकरण लूट ले गए। साथ में चौकीदार की जमकर पिटाई की और उसे बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। फिर दो किलोमीटर दूर ले जाकर उसे छोड़ दिया। सभी बदमाश चौपहिया वाहन से आए थे। ठेकेदार ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने चोरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा बेहटा में करीब डेढ़ साल से 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण चल रहा है। जहां ठेकेदार द्वारा भारी मात्रा में एल्युमोनियम के तार और अन्य उपकरण लाए गए थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दर्जनभर से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश दीवार फांदकर उपकेंद्र में दाखिल हो गए और उन्होंने बरामदे में सो रहे चौकीदार मोहम्मद निसार को गन प्वाइंट ले लिया। उससे मेन गेट की चाबी ले ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार को जमकर पीटा। फिर बंधक बना कर समीप के कमरे में हाथ बांधकर डाल दिया। मेनगेट खुलते ही बाहर खड़े बदमाश भी उपकेंद्र में आ गए। उसके बाद बदमाश बारीकी से एक-एक चीज को रात तीन बजे तक चौपहिया वाहन में लादते रहे। बदमाशों ने एल्युमीनियम का तार, अन्य कीमती उपकरण, स्टे वायर, बी क्रास, गार्डिंग एंगल वाहन में लोड कर लिया। उसके बाद चौकीदार को भी गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। करीब दो किलोमीटर दूर जाकर चौकीदार को सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन

ह लूटपाट की वारदात फैजगंज बेहटा थाने से मात्र 300 मीटर दूर की है। लौटने पर चौकीदार ने निर्माणदायी संस्था के ठेकेदार सुनील शर्मा को फोन पर घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को भी बताया परंतु पुलिस ने उल्टे चौकीदार से ही सवाल शुरू कर दिए। उसे पूरा दिन थाने में जमीन पर बिठाए रखा। बाद में ठेकेदार सुनील शर्मा की तहरीर पर चोरी में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन--
विद्युत उपकेंद्र में चोरी हुई थी। इसलिए मामला दर्ज किया गया है। यह लूट का मामला नहीं है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
-इंद्रेश कुमार, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed